एक के ऊपर एक फ्लाई एश वाहन पलटी

धरमजयगढ़ क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड फ्लाई एश परिवहन कर रहे वाहन मार्ग में मनमाने तरीके से फर्राटे भर रहे है। जबसे भारतमाला सडक में फ्लाई एश डंप का कार्य चालु हुआ है तबसे आए दिन इन वाहनों से धरमजयगढ़ के लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। अब तक ओवरलोड फ्लाई एश वाहनों से हादसे की बात की जाए तो आंकड़े दिन प्रतिदिन सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला आज धरमजयगढ़ के सरिया नाला के पास देखने को मिली है। यहां एक ही जगह पर 2 ओवरलोड फ्लाईएश वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जा रहा है की बीती रात लगभग 12 बजे वाहन क्रमांक CG13 AT8503 अनियंत्रित होकर पलटी वही
थोड़ी देर बाद वाहन क्रमांक CG11 BL9631 भी उसी के ऊपर जा पलटी। एक ही जगह पर लगातार एक साथ 2 बड़ा हादसा होना अपने आप में कई सवाल को जन्म देता है की अगर इन वाहनों की चपेट में कोई आ जाता तब क्या हालात होते।
मुख्यमार्ग में ओवर स्पीड से फर्राटे भर रहे वाहनों पर स्थानीय प्रशासन को ध्यान देते हुए कार्यवाही करने की जरूरत है तभी इन वाहन चालकों और मालिकों का लापरवाही का मनोबल घटेगा।
