दो बार से लगातार रही सरपंच सरोज कृपाचंद राठिया, इस बार है डीडीसी प्रत्याशी।

क्षेत्रवासियों का पूर्ण समर्थन डीडीसी प्रत्याशी सरोज कृपाचंद राठिया को

धरमजयगढ़ :- त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव अब अपना रफ्तार पकड़ लिया है, सभी प्रत्याशी अब मैदान में उतर चुके है। जिला पंचायत रायगढ़ के क्षेत्र क्रमांक 16 धरमजयगढ़ 02 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सरोज कृपाचंद राठिया ने भी अपना मन बनाया है।
सरोज कृपाचंद राठिया किसी परिचय का मोहताज नहीं है क्योंकि वह एक नारी शक्ति है और लगातार दो बाद ग्राम पंचायत सिथरा की सरपंच भी रह चुकी है वही सरोज राठिया और उनके पति कृपाचंद राठिया का गांव के साथ साथ पूरे डीडीसी क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानो से अच्छे संबंध है क्योंकि कृपाचंद राठिया धान उपार्जन केंद्र खड़गांव और गेरसा के प्रबंधक भी थे जिससे क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है।

इनके लगातार ग्रामीणों से जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम में लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। नारी शक्ति को देख क्षेत्र की जनता इस बार सरोज कृपाचंद राठिया को अपना बहुमूल्य वोट देने का मन बना चुकी है।