Latest News

धरमजयगढ़ के तीन उचित मूल्य की दुकान संचालन पर प्रशासनिक कार्यवाही, तीनों दुकानों को एक ही समूह चला रही थी।

धरमजयगढ़ :- अनुविभागीय क्षेत्र अंतर्गत कापू, लिपती और बंधनपुर के राशन दूकान को अनुविभागीय अधिकारी धनराज मरकाम द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी के तरफ से राशन दूकान पर बड़ी कार्यवाही की गई है जिसके कारण राशन दुकान संचलकों में मचा हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि तीनों दुकानों का संचालन मंजू कुर्रे द्वारा किया जा रहा था। जिसका आदेश अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया है।

पहली कार्यवाही 👇

आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत कापू के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी.-412009081 का संचालन इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर के द्वारा किया जा रहा है। इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान कापू दुकान आई0डी0-412009081 में छग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की कंडिका-5(27) 13 (1) एवं कंडिका-15 का उल्लंघन करने के कारण इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनुपर को संचालक पद के प्रभाव से तत्काल निलंबित किया जाता है एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान कापू, दुकान आई0डी0-412009081 में नियमित खाद्यान्न वितरण किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत् आगामी आदेश पर्यंत तक शासकीय उचित मूल्य दुकान विजयनगर, दुकान आई0डी0-412009083 (संतोषी महिला स्व सहायता समूह) में अस्थायी संलग्न किया जाता है।

InShot 20250320 001009645

दूसरी कार्यवाही 👇

ग्राम पंचायत बंधनपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी.-412009091 का संचालन इंदिरा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है। इंदिरा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान बंधनपुर, दुकान आई0डी0-412009091 में छग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की कडिका-5 (27) 13 (1) एवं कंडिका-15 का उल्लंघन करने के कारण इंदिरा महिला स्व सहायता समूह को संचालक पद के प्रभाव से तत्काल निलंबित किया जाता है एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान बंधनपुर दुकान आई0डी0-412009091 में नियमित खाद्यान्न वितरण किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत् आगामी आदेश पर्यंत तक शासकीय उचित मूल्य दुकान कंड्रजा, दुकान आई0डी0-412009131 (मां शारदा महिला स्व सहायता समूह) में अस्थायी संलग्न किया जाता है।

InShot 20250320 002105605

तीसरी कार्यवाही 👇

ग्राम पंचायत लिप्ति के शासकीय उचित मूल्य दुकान की आई.डी.-412009095 का संचालन इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर के द्वारा किया जा रहा है। इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान लिप्ति, दुकान आई0डी0-412009095 में छग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की कंडिका-5 (27) 13(1) एवं कंडिका-15 का उल्लंघन करने के कारण इंदिरा महिला स्व सहायता समूह बंधनपुर को संचालक पद के प्रभाव से तत्काल निलंबित किया जाता है एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान लिप्ति, दुकान आई0डी0-412009095 में नियमित खाद्यान्न वितरण किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत् आगामी आदेश पर्यंत तक शासकीय उचित मूल्य दुकान तालगांव, दुकान आई0डी0-412009097 (शिवम महिला स्व सहायता समूह तालगांव) में अस्थायी संलग्न किया जाता है।

InShot 20250320 001152637

आपको बतादे की इससे पहले 18 फरवरी को भी एक दुकान पर भी कार्यवाही किया गया था।👇

InShot 20250219 094115965 1423x2048 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button