Latest News

दलगंजन बेहरा बनाए गए इंटक के उप महामंत्री


रायगढ़ । साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस इंटक के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल नारायण सिंह ने बिजारी ओसीएम एस‌ईकेएमसी इंटक के शाखा अध्यक्ष दलगंजन बेहरा को संगठन के रायगढ़ क्षेत्र उप महामंत्री मनोनीत किया है। इंटक नेता दलगंजन बेहरा उर्फ दल्लू बेहरा के एस‌ईकेएमसी रायगढ़ क्षेत्र उप महामंत्री नियुक्त होने पर साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस के रायगढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष डी एल ग्वालवंशी एवं महामंत्री मुकेश कुमार मंडल की अगुवाई में श्री दल्लू बेहरा को सम्मानित कर पुरजोर स्वागत किया गया। अवसर क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह, रमेश दास महंत, रिपूसुदन पाण्डेय,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साधु बी पी, बलभद्र सिंह कंवर, नोमेश कुमार डनसेना, रविकांत मनहर, संतोष कुमार लहरे, अभिजीत कुमार, कृष्ण कुमार यादव, रामचरण निषाद, अमृत बसंत, टुकेश कुमार साहू, धर्मेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में संगठन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। अवसर पर एस‌ईकेएमसी इंटक के रायगढ़ क्षेत्र महामंत्री मुकेश कुमार मंडल ने कहा युवा नेता दलगंजन बेहरा जी को संगठन के क्षेत्रीय उप महामंत्री बनने पर रायगढ़ क्षेत्र में एस‌ईकेएमसी इंटक और अधिक मजबूत होगी।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!