भारतमाला परियोजना में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई किसान प्रभावित।

कही किसानों के खेत पानी से डूब रहे, तो किसी किसानों के खेत तक जाने का रास्ता नहीं
धरमजयगढ़ :- भारतमाला परियोजना अंतर्गत बन रहे उरगा से पत्थलगांव मार्ग में धरमजयगढ़ ब्लॉक के प्रेमनगर और बायसी कॉलोनी के कई ऐसे किसान है जिनके सामने अब अपने खेतों में फसल लगाने में कई तरह की समस्या आ रही है।
पानी निकासी की उचित व्यस्था नहीं होने से किसान परेशान
बतादे कि भारतमाला का मार्ग जिस जगह से गुजरा है वह मार्ग ऊंचा हो गया है जिससे मार्ग से लगे किसानों के खेत नीचे हो जाने की वजह से पानी का ठहराव होने लगा है। जिस वजह से किसानों के खेतों में फसल उपजाने में समस्या आ रही है साथ ही खेतों में लगे फसल भी पानी में डूब रहे है जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ सकता है। भारतमाला परियोजना अंतर्गत मार्ग तो बना लिया पुल पुलिया का भी निर्माण कर लिया पर पानी निकासी के लिए कोई नाली या उचित व्यस्था नहीं की जिस वजह से पुल से लगे खेतों में पानी का जमाव होना शुरू हो गया है।

किसानों के खेतों तक जाने के लिए पहुंचमार्ग नहीं
प्रेमनगर के किसान ने बताया कि भारतमाला परियोजना अंतर्गत अपना सड़क का निर्माण तो कर लिया गया लेकिन सड़क की दूसरी ओर जिन किसानों का खेत है जहां वो खेती करते है उनके लिए खेत तक जाने के लिए कोई बीच में पुल नहीं बनाया ना ही भारतमाला मार्ग से सटाकर कोई रास्ता दिया गया जिससे किसान अपने खेतों में जा सके खेती करने के लिए। जिस वजह से लगभग 10 से 12 किसान प्रभावित हो रहे है।

भारतमाला परियोजना में जिम्मेदारों की लापरवाही से कई किसानों को खेती करने में समस्या आ रही है जिसकी शिकायत लिखित और मौखिक तौर से धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धनराज मरकाम को की गई है वही किसान अधिकारियों से उम्मीद की आस लगाकर बैठे हुए है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का निवारण हो जिससे उन्हें खेती करने में हो रही समस्या का हल हो सके और वे खेती कर सके क्योंकि अभी खेती का समय है अगर जल्द ही समस्या का हल नहीं हुआ तो कई किसान प्रभावित होंगे।



