सुनील प्रसाद जामपाली के नये सब एरिया मैनेजर बने

पेलमा एवं दुर्गापूर सब एरिया का भी अतिरिक्त प्रभार
प्रबंधन व श्रम संगठनों ने किया स्वागत
रायगढ़ । एसईसीएल के जामपाली खुली खदान का नये सब एरिया मैनेजर के रूप में जी एम खनन श्री सुनील प्रसाद ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। श्री प्रसाद को जामपाली ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक के साथ पेलमा एवं दुर्गापूर उपक्षेत्रीय प्रबन्धक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गुरुवार को हसदेव क्षेत्र से स्थानांतरित होकर आए जामपाली ओसीएम के नये उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सुनील प्रसाद के पद सम्भालते ही खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा की अगुवाई में अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया वहीं एसईकेएमसी इंटक के रायगढ़ क्षेत्रीय महामंत्री सह एरिया जेसीसी मेंम्बर मुकेश कुमार मंडल के नेतृत्व में जामपाली ओसीएम शाखा कमेटी अध्यक्ष नोमेश कुमार डनसेना, सचिव रविकांत मनहर, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य संतोष कुमार लहरे, अभिजीत कुमार, राजकुमार मिश्रा, रविन्द्र लाल साहू, ललित कुमार महंत, सरोज सेनापति, संजीव कुमार साहू एवं अदर सिंह सहित अन्य इंटक समर्थकों ने फूल का गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया। जामपाली ओसीएम के नये उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सह महाप्रबंधक खनन सुनील प्रसाद ने कहा टीम वर्क के साथ मिलजुल कर कार्य किया जाएगा ।



