अवस्था की मार झेल रहा धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

कुर्सी, टेबल और बाईक में चढ़कर बच्चे, पालक कार्यक्रम देखने को मजबूर

धरमजयगढ़ :- जिम्मेदारों की लापरवाही से धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आज स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, पालक और ग्रामीण सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त नहीं ले पा रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए स्कूली बच्चे और पलक कुर्सी में चढ़कर कार्यक्रम देखने को मजबूर है। और जो देख नहीं पा रहे कार्यक्रम वो जिम्मेदारों की लापरवाही को बोलते हुए बैरंग घर लौट रहे।
जनप्रतिनिधियों की सेवा सत्कार में जुट जिम्मेदार

बतादे कि बीते गुरुवार को इस दशहरा मैदान में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का कार्यक्रम था जिस मंच में कार्यक्रम संचालित किया गया था उस मंच का ऊंचाई लगभग 7 फीट की थी । आज उसी मंच में फिर दुबारा जनप्रतिनिधियो को बैठाया गया वही बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को जमीन में कराया जा रहा है जिस वजह से धरमजयगढ़ क्षेत्र के लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
दशहरा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम को कराने के लिए क्या कोई रूप रेखा पूर्व में नहीं बनाई गई, अगर बनाई गई रूपरेखा तो यह ख्याल नहीं रखा गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन करीब हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम को देखने आते है अगर जमीन में कार्यक्रम को कराया जाएगा तो दर्शक कार्यक्रम का लुफ्त नहीं ले सकेंगे। आजभी करीब लगभग 2000 से भी ज्यादा संख्या में लोग मौजूद है। क्या सांस्कृतिक कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को ही मंच में बैठाकर अपना वाह-वाही लेने के लिए कराया जाता है पब्लिक किस तरफ तकलीफ में कार्यक्रम देख रहा है उन्हें कोई फर्क नहीं।



