Latest News

पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक।। छाल क्षेत्र में चल रहा जुआ और डीजल की चोरी पर कब मिलेगी सफलता।।

जुआ से हो रहे कई घर बर्बाद, डीजल चोरी से ढाबों संचालकों के व्यापार में पड़ रहा प्रभाव

रायगढ़ :- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में गत माह अपराध अनावरण और क्राइम डिटेक्शन में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानेवार सुखा नशा, मादक पदार्थों तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की और जिन थाना प्रभारियों की कार्यवाही में कमी पाई गई, उन्हें सुधार लाने और अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और नशे की चपेट में आए नवयुवक व नाबालिगों को नशामुक्ति केंद्र भेजने के निर्देश दिए। साथ ही घूमंतू प्रवृत्ति के युवकों द्वारा इजेक्शन, साल्वेंट गोंद आदि के दुरुपयोग पर कार्रवाई करने और ड्रग एवं औषधि विभाग के साथ मिलकर बिना डॉक्टर पर्ची दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्यवाही करने को कहा।

जुआ, सट्टा-पट्टी, डीजल की अवैध खरीदी-बिक्री और डीजल की चोरी पर कार्यवाही कब

लगातार छाल थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा-पट्टी, डीजल की अवैध खरीदी बिक्री और मार्ग किनारे खड़े वाहनों से डीजल का चोरी अब आम घटना हो गया है, पर जिले में अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करना ही मानो लक्ष्य बन चुका है। छाल क्षेत्र में वाहन मालिक तो अब मार्ग किनारे डीजल की चोरी होने पर भी थाना जाना मुनासिब नहीं समझते क्योंकि डीजल चोर गैंग को पकड़ने में पुलिस को अबतक सफलता नहीं मिली जिस वजह से अब तो वाहन मालिक डीजल चोरी की शिकायत तक नहीं करते। वही लगातार क्षेत्र में जुआ का खेल अब नौजवानों को बर्बाद कर दे रहा है पर छाल पुलिस की पकड़ से जुआड़ी भी अब आगे निकल गए है। उन्हें शायद मानो जुआ पर कार्यवाही नहीं होने का आशीर्वाद प्राप्त हो चुका है।

रायगढ़ पुलिस जमीनीस्तर में बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है जिससे जुआ, सट्टा – पट्टी, अवैध डीजल की खरीदी बिक्री हो या डीजलो की चोरी अबतक इसे रोकने के लिए उचित प्रयास करने में नाकाम साबित हो रही है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!