धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत माजदा वाहन से हुई डकैती

स्कूटी सवार तीन लोगों ने दिया पूरी वारदात को अंजाम
धरमजयगढ़ ब्रेकिंग :- मिली जानकारी अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिथरा से खड़गांव मुख्यमार्ग में 3 अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा बिलासपुर से आ रही माजदा वाहन को जंगल किनारे सुनसान जगह में रोककर करीब 2-3 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है।
बतादे कि तीनों बदमाश स्कूटी के नंबर प्लेट को ब्लैक टेप से धक दिए थे जिससे वाहन नंबर किसी को दिखाई ना दे वही लुट की घटना की जानकारी जैसे है वाहन चालक द्वारा राहगीरों को दी गई तो ग्राम हाटी के पास ग्रामीणों द्वारा घेराबंदी किया गया जिसे बदमाशों द्वारा पकड़ में आने के भय से वापस धर्मजयगढ़ की ओर भागने लगे।
ग्रामीणों को पीछा करता देख बदमाश हाटी से सिथरा मार्ग में पुल के पास जंगल में स्कूटी छोड़कर भाग निकले।
वाहन मालिक द्वारा घटना की शिकायत धरमजयगढ़ थाना में की गई है आगे पुलिस द्वारा घटना की जांच के बाद कुछ जानकारी पता चलेगा ।



