Latest News
आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) बर्रा के द्वारा निकाली गई स्वास्थ्य जागरूकता रैली

रायगढ़/छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव वर्ष के अंतर्गत,” हर दिन हर घरआयुर्वेद” थीम पर आज दिनांक 16 सितंबर को संचालनालय आयुष विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.जी.एस.गौरहा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर(आयुष) बर्रा के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई, रैली के माध्यम से ग्रामीण जनों को आयुर्वेद के महत्व व उपयोगिता के बारे में बताकर उन्हें जागरूक किया गया lउक्त आयोजन आयुष्मान आरोग्य मन्दिर(आयुष) बर्रा के डॉ. एम.महापात्र के द्वारा प्रा. विद्यालय बर्रा के प्रधान पाठक भुनेश्वर राठिया के समन्वय से किया गया l आयोजन में फूल दास महंत, गोरे लाल राठिया सहित गाँव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l



