कोरबा जिले से आकर छाल थाना क्षेत्र में दे रहे वाहनों से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम, क्षेत्रवासी परेशान

छाल :- छाल थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना आएदिन सुनने को आ रही है पर पीड़ितों द्वारा प्रशासन के सुस्त रैवए और चोरी की बढ़ती आंकड़ों को देखते हुए अब पीड़ित भी थाना आकर चोरी की सूचना देने को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे पीड़ितों का कहना की थाना आकर हम सिर्फ समय ही बर्बाद करेंगे क्योंकि लगातार छाल थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना में अबतक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। उनके लिए बस चोरी है…..
यह वीडियो 18 सितंबर खेदापाली खदान के पास से हुए बैटरी चोरी का है
मिली जानकारी अनुसार रायगढ़ जिले के हाटी गांव से लगे कोरबा जिला सीमावर्ती के आस पास के गांव के कुछ चुनन्निदा बदमाश किस्म के लोग बजाज कंपनी के एवेंजर बाईक सवार होकर आते है और रात्रि में वाहनों से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए भोर में ही हाटी गांव पार कर कोरबा की ओर चले जाते है। वही कभी कभी तो जाते वक्त रास्ता में बैटरी का भी ग्राहक तलाश करते है।
सवाल जिम्मेदारों से
क्या रात में पुलिस गश्त नहीं होती, अगर होती है तो इन्हें दिखाई क्यों नहीं देते
लगातार चोरी की घटना की शिकायत थाना पहुंच रही है पर चोर की चलाकी के सामने पुलिस फेल साबित हो रही
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीवी लगाने का अभियान चलाया गया था जिससे आपराधिक गतिविधियों की खोजबीन में आसानी हो, पर क्या चोरी की घटना में सीसीटीवी फुटेज का सहारा नहीं लिया जा रहा चोर को पकड़ने में
या फिर कही बात कुछ और ही है…….?



