Latest News
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

छाल :- आज दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहरामार में महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार महिला सुशीला राठिया पति राजेश राठिया अपने खेत के पास झोपडी में थी तभी अचानक आकाशीय बिजली के गिरने से महिला की मौत हो गई। फिरहाल घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा छाल थाना को सूचना दे दी गई है।



