Latest News

कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की लाखा के यादव ढाबा में संयुक्त दबिश, 2590 लीटर अवैध डीजल जब्त

बेहरामार में अवैध डीजल खरीदी बिक्री पर प्रशासन कब लेगी संज्ञान

रायगढ़ :- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में डीजल के अवैध भंडारण पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार 6 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लाखा स्थित यादव ढाबा में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक हलधर यादव और उसका पुत्र कृष्णा यादव अपने ढाबे के पीछे बने कमरे में बड़े पैमाने पर ज्वलनशील पदार्थ डीजल का अवैध भंडारण कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए यादव ढाबा में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान ढाबे के काउंटर पर बैठे हलधर यादव (60 वर्ष) और उसका बेटा कृष्णा यादव (29 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। दोनों ने ग्राम लाखा निवासी होना स्वीकार किया। गवाहों की उपस्थिति में जब उनके मकान के पीछे बने कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से भारी मात्रा में डीजल भरा प्लास्टिक डिब्बा और ड्रम बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 2590 लीटर डीजल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,33,100 है। इसके साथ ही डीजल रखने और निकालने में उपयोग होने वाली प्लास्टिक चाड़ी, पाइप और टीन जार भी बरामद किए गए।

आरोपी हलधर यादव और कृष्णा यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 287, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

छाल पुलिस कब करेगी बेहरामार में डीजल खरीदी करने वालो पर कार्यवाही

लगातार खबरों की सुर्खियों में रहने के बाद भी बेहरामार गांव में गल्ला किराना दुकान खोलकर बैठे कुछ अवैध डीजल खरीदी बिक्री करने वालों पर अबतक कार्यवाही नहीं होने से लग रहा है कि समय पर मेवा मिठाई का वितरण हो रहा जिससे कि खबरों को जिम्मेदारों द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार लगातार अवैध डीजल खरीदी बिक्री की खबर से गांव का नाम बदनाम हो रहा है नाम नहीं लिखने के शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा रायगढ़ जाकर अवैध डीजल खरीदी बिक्री पर कार्यवाही करने को लेकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की कर रहे तैयारी ।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!