Latest News

छाल क्षेत्र में नियमों को ताक में रखकर हो रही पटाखे की बिक्री, जिम्मेदार जानबूझकर बने हुए हैं अनजान

छाल :- दिवाली के अवसर पर सुरक्षा को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार व जिला प्रशासन तो सख्त है लेकिन इसके बावजूद छाल क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर पटाखे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, क्षेत्र में पटाखा विक्रेताओं को पटाखा बेचने के स्थायी अस्थायी लाइसेन्स दिया गया है परंतु पटाखा विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे चौकी व खाट लगाकर नियमों का पालन करना तो दूर बल्कि निर्धारित मानक भी पूरा नहीं कर पटाखे की बिक्री कर रहे हैं और जिम्मेदार मुख दर्शक बने हुए हैं ।

क्षेत्र में कई जगहों पर खुलेआम पटाखे की बिक्री हो रही है सड़क किनारे पर दुकानों के सामने टेंट लगाकर पटाखे बेचे जा रहे हैं, जिससे कभी भी अनहोनी हो सकती है। भारत सरकार के विस्फोटक अधिनियम में आतिशबाजी अर्थात पटाखा बेचने के लिए स्थाई और अस्थाई दुकानों के लिए नियम बनाए गए हैं लाइसेंस धारक इन नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है । वही एक बार भी जिम्मेदारों द्वारा दुकानों में जाकर निरक्षण करना भी जिम्मेदारी नहीं समझते जिससे लग रहा की दीपावली की मिठाई पहले ही पहुंच चुकी हैं। अगर कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन…..?

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!