Latest News

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर वर्चुअल मीटिंग का आयोजन

सभी सदस्यों के समर्पित प्रयासों एवं मूल्यवान योगदान एवं समर्पण प्रशंसनीय- खेमसिंह चौहान

रायगढ़: 10 दिसंबर राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर सोशल फोरम ऑफ ह्यूमन राइट्स द्वारा एक महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया, यह दिन हमें याद दिलाता है कि दुनिया के कई हिस्सों में आज भी लाखों लोग गरीबी, भेदभाव, युद्ध और तानाशाही के कारण अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। यह सरकारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को उनके कर्तव्यों का स्मरण कराता है कि वे इन अधिकारों की रक्षा और प्रचार करें। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और काम का अधिकार भी मानव गरिमा के लिए उतना ही आवश्यक है जितना कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ।विश्व मानवाधिकार दिवस हमें इन चुनौतियों पर सामूहिक रूप से विचार करने और ठोस कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, सक्रिय रूप से मानवाधिकारों की वकालत करने के लिए प्रेरित करना और एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना है जहाँ हर व्यक्ति भय और अभाव के बिना अपना जीवन जी सके। यह हमें अपने अधिकारों का उपयोग करने के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने की जिम्मेदारी भी सिखाता है । दुनिया में जन्मा हर व्यक्ति सामान है उसके साथ नस्ल, रंग, भाषा, धार्मिकता और लिंग के अनुसार भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए सोशल फोरम ऑफ ह्यूमन राइट्स लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए कटिबद्ध है lबैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गनपत चौहान, रमेश मिश्रा(प्रदेश अध्यक्ष, ओडिशा), त्रिप्ती मैडम (प्रदेश महासचिव, नई दिल्ली), एम. वहीद सिद्दीकी (राष्ट्रीय महासचिव), डॉ. हिमानी सोम(आईटी निदेशक, महाराष्ट्र) एच. के. पासवान (राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव), एम. वहीद सिद्दीकी (राष्ट्रीय महासचिव) सभी ने अपना उद्बोधन दिया l साथ ही वर्चुअल मीटिंग में अमित बनर्जी (राष्ट्रीय सचिव), शेखर शेल्के (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), वरुण चौहान (राष्ट्रीय आईटी निदेशक), जावेद खान (आईटी निदेशक), रमेश मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, ओडिशा), गणेश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान), अमित पांडे (प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश), मंजूषा चाकोले मैडम, बी. आर. शेगांवकर (ज़िला अध्यक्ष, नागपुर), आशुतोष सिंह (उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र), जितेन्द्र केसरी (कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़) सभी ने बैठक में मानव अधिकारों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा की, संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार साझा किए । बैठक में मानव अधिकारों के संरक्षण, जागरूकता और संगठन की भविष्य की कार्ययोजना पर विशेष जोर दिया गया । बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने भविष्य में मानव अधिकार संरक्षण हेतु और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया साथ ही बैठक में सभी प्रदेशों के पदाधिकारी उपस्थित रहे l बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी बुधराम अग्रवाल, अजीत भोगल, सुरेन्द्र सिंह भाटिया, राजेश सिंह, असलम खान, वासुदेव, साक़िब सिद्दीकी, कृष्णा, सुभाष डांडोडे आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!