Latest News

रायगढ़ के एक भी कोल ब्लॉक के लिए नहीं लगी बोली,

14 वें राउंड के तहत 41 कोल ब्लॉक्स की सूची अक्टूबर में हुई थी जारी, विरोध प्रदर्शन का इफेक्ट या कुछ और

रायगढ़ :- रायगढ़ में कोयला खदानों का हो रहा विरोध अब असर दिखाने लगा है। कंपनियां रायगढ़ में कोल ब्लॉक के लिए बोली लगाने से कतराने लगी हैं। 14 वें राउंड में 41 कोयला खदानों की नीलामी की जानी थी लेकिन रायगढ़ की एक भी माइंस के लिए बोली नहीं लगाई गई। कोल ब्लॉक ऑक्शन के 14 वें राउंड में कोयला मंत्रालय ने 41 नए ब्लॉक्स की सूची जारी की थी जिसमें रायगढ़ के पांच कोल ब्लॉक शामिल किए गए थे। केंद्र सरकार ने देश में कोयले की जरूरत को पूरा करने के लिए केप्टिव के अलावा कमर्शियल यूज के लिए खुली नीलामी का विकल्प दिया है।

IMG20251224155244 01

दो अलग-अलग अधिनियमों के तहत कोयला खदानों की नीलामी की जा रही है। कोल माइंस स्पेशल प्रोविजन्स एक्ट (सीएमएसपी) और माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन्स एक्ट (एमएमडीआर) के तहत अलग-अलग नीलामी हो रही है। कमर्शियल माइङ्क्षनग सेक्टर में निजी क्षेत्र को एंट्री दी गई है ताकि कोल इंडिया से दबाव कम हो। 13 वें राउंड में भी कुल 14 कोल ब्लॉक सूची में रखे गए थे जिसमें रायगढ़ जिले से नवागांव ईस्ट और नवागांव वेस्ट के लिए भी बोली आमंत्रित की गई थी। लेकिन दोनों के लिए कोई बिड नहीं आई।

IMG20251224170424 01

इसी तरह सीएमएसपी के 24 वें और एमएमडीआर के 14 वें राउंड में कुल 41 नए कोयला खदानों की सूची नीलामी के लिए जारी की गई थी। रायगढ़ जिले से पांच माइंस शामिल थी। एक कोल ब्लॉक के लिए भी किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई। पिछले कुछ महीनों से रायगढ़ जिले में कोयला खदानों का विरोध तीव्र हो चुका है। कोई भी ग्रामीण अपनी जमीनें नहीं देना चाहता। प्रशासन ने डंडे के जोर पर दो जनसुनवाइयां कराने का प्रयास किया जिस पर विवाद हो रहा है।

IMG20251224155648 01

19 के लिए लगी बोली

41 कोल ब्लॉक्स की सूची में रायगढ़ जिले से पांच खदानें शामिल की गई थी। इसमें गोढ़ी महलोई-बिजना, गोढ़ी महलोई-अमलीढोंढ़ा, गोढ़ी महलोई-देवगांव, गोढ़ी महलोई-कसडोल और टेरम कोल ब्लॉक को शामिल किया गया था। लेकिन एक भी बोली इसके लिए नहीं आई। जबकि 19 कोयला खदानों को दो या अधिक कंपनियों ने रुचि दिखाई है। पांच माइंस के लिए सिंगल बिड आई।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!