Latest News

जामपाली ओसीएम को सुरक्षा में मिला पांच पुरस्कार

वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित

पुरस्कार में रायगढ़ क्षेत्र की दमदार प्रदर्शन

रायगढ़ । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 – 26 की समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बैकुंठपुर क्षेत्र के चरचा कालरी में रविवार को पुरे धुमधाम एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय अधीनस्थ खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक खान एवं सुरक्षा श्री उज्जवल ता एवं एस‌ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन उपस्थित थे।समारोह की गरिमामयी अध्यक्षता एस‌ईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने किया।

IMG 20260120 WA0029

समारोह में डीजीएम‌एस वेस्टर्न जोन नागपुर के डीडीजी राम अवतार मीणा, निदेशक खान एवं सुरक्षा यांत्रिक रुपेश कुमार श्रीवास्तव, निदेशक खान एवं सुरक्षा विधुत आनन्द अग्रवाल, निदेशक खान एवं सुरक्षा रायगढ़ रीजन बी बी सटियार, उपनिदेशक श्रीनिवास चिर्रा, डीजीएम‌एस निदेशक खान एवं सुरक्षा खनन मो आफताब अहमद, मनीष जायसवाल, टी श्रीनिवास, मुकेश कुमार सिन्हा, बी बेहरा, अनिल जैन, आर के सिंह, विजय कुमार एवं राहुल सेंगर सहित अन्य उपस्थित थे वहीं एस‌ईसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन आर सी महापात्र, निदेशक तकनीकी योजना एवं परियोजना एन फ्रैंकलिन जयकुमार थे जब कि एस‌ईसीएल कम्पनी संचालन समिति, कम्पनी वेलफेयर समिति एवं कम्पनी सुरक्षा समिति के सम्मानित शीर्ष पदाधिकारीगण भी समारोह में शामिल रहे।

वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह में रायगढ़ क्षेत्र को क‌ई पुरस्कार मिला जिसमें सर्वाधिक पुरस्कार जामपाली खुली खदान को मिला है। वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह में जामपाली ओसीएम को ग्रुप ई ओवरऑल में तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला जबकि अन्य पुरस्कार में जामपाली को अभियंत्रण विधुत एवं यांत्रिक में प्रथम, सामान्य सुरक्षा में द्वितीय, धुलकण नियंत्रण में प्रथम एवं एम‌आईएल कम्पनी की तृतीय सहित कुल पांच पुरस्कार प्राप्त हुआ है वहीं रायगढ़ क्षेत्र के बिजारी खदान को माइन वर्किंग में द्वितीय, डम्प प्रबंधन में द्वितीय, बरौद ओसीएम को अभियंत्रण उत्खनन में प्रथम, अभियंत्रण विधुत एवं यांत्रिक में द्वितीय, छाल ओसीएम को डम्प प्रबंधन में द्वितीय, डस्ट नियंत्रण में द्वितीय पुरस्कार मिला। बरौद ओसीएम के वरिष्ठ एससीपीए लक्ष्मी नारायण सोनी को माइनिंग स्टाफ का सुरक्षित कामगार का पुरस्कार मिला।

रायगढ़ क्षेत्र को कुल 13 पुरस्कार प्राप्त हुआ। समारोह में डीजीएम‌एस के महानिदेशक खान एवं सुरक्षा श्री उज्जवल ता के हाथों रायगढ़ क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार, जामपाली ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सह महाप्रबंधक खनन सुनील प्रसाद, कामगार निरीक्षक खनन मुकेश कुमार मंडल क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सम्मानित सभी सदस्यों सहित अन्य ने प्राप्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए डीजीएम‌एस के महानिदेशक उज्जवल ता ने कहा सुरक्षा केवल एक प्रोटोकॉल नहीं बल्कि व्यवहारिक आवश्यकता है उन्होंने खदानों में सुरक्षा जांच को मजबूत करने के लिए ए आई तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!