अन्यजिलो का स्क्रैब वाहनों में भर- भर कर रायगढ़ के प्लांटों में ख़फ़ाया जा रहा, आख़िर कार्यवाही कब…?
रायगढ़ :- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में शहर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों की टीमों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से 21 जनवरी को तड़के सुबह मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं की तस्दीक करते हुए कबाड़ की खरीदी-बिक्री करने वालों के गोदामों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की गई।रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में 24 ठिकानों पर भोर में पुलिस टीम ने मारे छापे, 14 वाहन और कबाड़ गोदामों से करोड़ों की संपत्ति जब्त अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, 17 आरोपी को किया गिरफ्तार।
बाहरी जिलों का कबाड़ खफ रहा रायगढ़ के प्लांटों में
मिली जानकारी अनुसार रायगढ़ जिला से सटे शक्ति और कोरबा जिला का कबाड़ को वहां के कारोबारियों द्वारा रायगढ़ जिले के प्लांटों में ख़फ़ाया जा रहा है। प्रतिदिन कोरबा की तरफ से छाल थाना के हाटी होते हुए दो माजदा कबाड़ लोड वाहन छाल थाना के सामने से बेफिक्र होकर गुजरती है जो घरघोड़ा होकर पूंजीपथरा प्लांट को जाती है। वही बीच बीच में शक्ति जिले से कबाड़ खरसिया, छाल, घरघोड़ा होते हुए भी पूंजीपथरा को जाती है।
बाहरी जिलों से आ रहे कबाड़ पर कब होगी कार्यवाही।
छाल थाना क्षेत्र में पूर्व में लगातार कोरबा की ओर से कबाड़ लेकर आ रही वाहनों में कार्यवाही की जा रही थी जिससे कुछ समय के लिए इन कबाड़ के कारोबारियों में हड़कंप मच गया था कुछ समय के लिए रायगढ़ जिले में कबाड़ नहीं खफा रहे थे परंतु अब मानो कारोबारियों का खौफ खत्म हो गया है । क्योंकि जब रायगढ़ जिले में जिले के कारोबारियों पर कार्यवाही हुई उसके बाद भी कोरबा के कारोबारियों द्वारा लगातार वाहनों में भर भर कर कबाड़ को रायगढ़ में खफाया जा रहा है जो की आम नागरिकों को कबाड़ की गाड़ियां तो दिख रही पर शायद जिम्मेदारों को चश्मों की जरूरत है ।



