कही सिस्टम का हिस्सा तो नहीं छाल क्षेत्र का जुआ, हो रही चर्चा

जुआ खेलवाने के नाम से हाटी गांव का नाम हो रहा बदनाम
52 परियों का खेल की शिकायत होने का भी भय नहीं
रायगढ़ :- मैनेज शब्द भले ही तीन अच्छर का क्यू ना है पर गलत कार्य करने वालों का हौसला बुलंद कर देता है जिससे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले ही क्यों ना हो उनके मन से एकसमय के लिए भय को खत्म कर देता है।
वैसा ही छाल क्षेत्र में 52 परियों का खेल अब क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है की आसमान से पानी गिरे या तूफान आए जुआ रुकने वाला नहीं, चाहे क्षेत्र में चोरी हो या घरों में पारिवारिक हिंसा जुआ का खेल खेलने वाले हाटी में एकत्रित होकर कभी काजू बागान, रेल्वे के बेचिंग प्लांट के पीछे, हाटी से जामपाली मार्ग में जंगल किनारे, कोरबा रोड़, हाटी से सिथरा मार्ग इन सभी जगहों में जगह बदल बदल कर जुआ सिस्टम को मैनेज करके चलाया जा रहा है।
छाल जाओ या रायगढ़ नहीं रुकेंगे हम
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जुआ हाटी और कीदा के कुछ नामी लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है उनका कहना की हम अब सिस्टम के साथ अब चलना शुरू कर दिया है कुछ दिक्कत आने से पहले सूचना पहले पहुंच जाती है, इन सभी बातों और अबतक पुलिस कार्यवाही का नहीं होना दूर दराज से आए जुआरियों का हौसला बुलंद करके रखा हुआ है जिससे दोपहर 2 बजे के बाद मफ़िल सजाई जाती है।
आखिर कब होगा छाल क्षेत्र के हाटी में जुआ पर बड़ी कार्यवाही, या फिर दिखावा के नाम पर की जाएगी खनापूर्ति कार्यवाही ।
अगली कड़ी में 20 से 8 तक का अंक से जुड़े लोगों की खेल



