
डी टी ने सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने को दिया निर्देश
रायगढ़। एसईसीएल के नये निदेशक तकनीकी योजना एवं परियोजना श्री रमेश चन्द्र महापात्रा ने शुक्रवार को जामपाली एवं बरौद खुली खदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ उत्पादन का जायजा लिया। सर्वप्रथम एसईसीएल के नये निदेशक तकनीकी योजना एवं परियोजना श्री रमेश चन्द्र महापात्रा के जामपाली ओसीएम पहुंचने पर जामपाली के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सह महाप्रबंधक खनन सुनील प्रसाद ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

डी टी पी एण्ड पी आर सी महापात्रा के साथ रायगढ़ क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिरुद्ध सिंह, डी टी के तकनीकी सचिव प्रवीण कुमार, जामपाली ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सुनील कुमार, खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा निरीक्षण में शामिल रहे । एसईसीएल डी टी योजना एवं परियोजना श्री आर सी महापात्रा ने जामपाली खान के निरीक्षण के उपरांत पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उत्पादन में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोत्तरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अवसर पर जामपाली ओसीएम के उत्पादन प्रबन्धक बिनोद कुमार सिन्हा, खान अभियंता ब्रजेश कान्त, खान सुरक्षा अधिकारी खिलानन्द कोमरे, कामगार निरीक्षक खनन मुकेश कुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित थे जब कि सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्रीय सिक्युरिटी इंचार्ज रमेश दास महंत लगे रहे।




