
रायगढ़। खरसिया विधानसभा के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायत तेंदूमुड़ी एवं आश्रित ग्राम जामपाली में लगभग 70 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम जामपाली में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम तेंदूमुड़ी में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही पीडीएस भवन, एसएसजी शेड निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गावेल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सातबाई छोटेलाल जनपद उपाध्यक्ष हितेश गवेल एवं जनपद सदस्य श्रीमती उर्मिला संतोष राठिया मण्डल अध्यक्ष छेदु राम राठिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सविता खेमराज ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल ने कहा कि गांवों का विकास ही क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों से ग्राम तेंदूमुड़ी एवं जामपाली के ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूपेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जोबी मण्डल महामंत्री दिनेश पटेल बजरंग सिदार मंडल उपाध्यक्ष विष्णु महाराज युवा मोर्चा से सुखलाल डनसेना तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नेमिश पटेल,साथ ही गाँव से डोरी लाल राठिया महेंद्र झरिया जायलाल सारथी बबलू केसरवानी, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर हर्ष व्यक्त किया तथा जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।








