
किसान लोकेश्वर राठिया का फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत, जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुई धान खरीदी
धरमजयगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 23 नवंबर को धान खरीदी केंद्र हाटी में विधिवत पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय पदाधिकारी, समिति कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
धान खरीदी की शुरुआत के अवसर पर सबसे पहले किसान लकेश्वर राठिया पिता गेस राम राठिया, निवासी ग्राम कोकदार का फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके साथ ही केंद्र में धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लालू ठाकुर, विशिष्ट अतिथि शिव गुप्ता, समिति अध्यक्ष बालाराम राठिया सहित उमेन सिंह, दिलीप यादव, ओंकार राठिया, जेठू राठिया, चक्रधर साहू, हाटी सरपंच प्रतिनिधि श्याम सुंदर राठिया, उपसरपंच चंचल राजा अग्रवाल, संतराम राठिया (कूड़ेकेला), जेठू राम राठिया (सरपंच तेंदुमुड़ी), सरपंच जोगड़ा, हरिहर दिवान, प्रबंधक लक्ष्मीनारायण राठिया सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों का स्वागत करते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही किसानों को शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित किया।








