---Advertisement---

ग्राम पंचायत हाटी में मितानिन दिवस पर बहनों का हुआ सम्मान, साल-श्रीफल भेंटकर बढ़ाया उत्साह

---Advertisement---

धरमजयगढ़ :- ग्राम पंचायत हाटी में मितानिन दिवस के अवसर पर क्षेत्र की मितानिन बहनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिन बहनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा गया कि वे ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। गांव में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मितानिन बहनें पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं।

1008860070

इस अवसर पर रामप्यारी राठिया, बिलासो राठिया, पुत्री बाई राठिया, बसंती बाई राठिया, सुको बाई राठिया एवं रामप्यारी राठिया को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रेमकुमारी राठिया, उपसरपंच श्रीमती चंचल अग्रवाल, श्यामसुंदर राठिया एवं उपसरपंच प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की इस पहल से मितानिन बहनों में उत्साह देखने को मिला।

1008860067

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!