Latest News

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, छाल में शांति समिति की बैठक..

छाल। आगामी होली महापर्व को आपसी सौहार्द, शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने हेतु छाल तहसील परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आहूत की गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के पालन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता छाल तहसीलदार लोमेश मिरी ने की, जिसमें थाना प्रभारी छाल सहित क्षेत्र के गिनती के हि नागरिक उपस्थित रहे।

डीजे पर पाबंदी और सघन पेट्रोलिंग के निर्देश

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शांति बनाए रखने हेतु निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:

ध्वनि विस्तारक यंत्र: सर्वोच्च न्यायालय के नियमों के तहत रात्रि 10 बजे के बाद डीजे या किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

सघन निगरानी: प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों और डिवाइडरों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सतत पेट्रोलिंग और जांच अभियान चलाए जाएंगे ताकि अवांछित गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके।

कठोर कार्रवाई: पर्व की आड़ में नशाखोरी, अभद्रता, हुड़दंग या सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने वालों के विरुद्ध दण्डात्मक और विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के इन सुरक्षात्मक कदमों का पूर्ण समर्थन किया। गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। परन्तु इस होली पर्व की शांति समिति की बैठक में गिनती के ही नागरिक उपस्थित रहे जिससे यह प्रतीत हुआ कि बैठक की सूचना क्षेत्र के लोगों तक पहुंची ही नहीं ।

सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

प्रशासन और सामाजिक पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से छाल क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पावन पर्व आपसी भाईचारे, संयम और मर्यादा के साथ मनाएं। हुड़दंग और नशाखोरी से दूर रहकर सामाजिक एकता और शांति के वातावरण को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाएं।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!