Latest News

आईएस‌ओ अधिकारी का जामपाली खान निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का दिया निर्देश, सुरक्षा से समझौता नहीं – सनत कुमार तिवारी

रायगढ़ । एस‌ईसीएल के खान सुरक्षा एवं बचाव विभाग अन्तर्गत आन्तरिक सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ अधिकारी श्री सनत कुमार तिवारी ने रविवार को रायगढ़ क्षेत्र के जामपाली खुली खदान का विधिवत निरीक्षण किया। साथ ही आईएस‌ओ अधिकारी तिवारी ने खान निरीक्षण के उपरांत सभागार कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जामपाली ओसीएम में सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

1007054228

बैठक में एस‌ईसीएल आईएस‌ओ अधिकारी सनत कुमार तिवारी, रायगढ़ क्षेत्रीय सुरक्षा एवं बचाव अधिकारी एन व्ही रमन्ना राव, जामपाली ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक शाहबाज अहमद, खान प्रबन्धक प्रेम चंद मेहरा, के साथ प्रभारी खान सुरक्षा अधिकारी खिलानन्द कोमरे, बरौद ओसीएम के खान प्रबन्धक विनय कुमार नायक, जामपाली के खान अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक ब्रजेश कांत, कामगार निरीक्षक खनन निकोलस कुमार मिंज सहित कई अधिकारी एवं ओबी संचालन एवं कोल संचालन करने वाली कंपनी एम‌आईएल व भीसीटीपीएल के प्रतिनिधिगण शामिल रहे।

बैठक में आईएस‌ओ अधिकारी सनत कुमार तिवारी ने कहा सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। बैठक के उपरांत आईएस‌ओ अधिकारी सनत कुमार तिवारी ने जामपाली ओसीएम खदान का विधिवत निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!