Latest News

धरमजयगढ़ क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन कर रहे, 9 वाहनों पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही

खनिज विभाग की कड़ी कार्यवाही लगातार जारी

रायगढ़ :- कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार, दिनांक 23/12/2025 एवं 24/12/2025 को रायगढ एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। जांच के दौरान धरमजयगढ़ के रैरुमाखुर्द चौकी क्षेत्र में 01 हाईवा खनिज चूनापत्थर, 8 ट्रेक्टर खनिज रेत पर कार्यवाही की गई वही रायगढ़ में 01 ट्रेक्टर खनिज बोल्डर और 2 ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कुल 12 वाहनों को जप्त कर रैरूमाखुर्द चौकी, थाना धरमजयगढ़ तथा कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

अवैध परिवहनकर्ता वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है । उक्त कार्यवाही में खनिज निरीक्षक श्री सोमेश्वर सिन्हा एवं जिला खनिज अमला शामिल रहे। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण करने वालों पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी ।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!