Latest News

हाटी में स्वामित्व योजना के तहत 3000 हितग्राहियों को मिला भूमि स्वामित्व का अधिकार

छाल। स्वामित्व योजना के अंतर्गत हाटी स्थित राठिया सामुदायिक भवन में सोमवार को अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 3000 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए।

1007972270

योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी भूमि एवं संपत्ति पर स्वामित्व का कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के संबंध में स्पष्ट दस्तावेज प्राप्त होंगे तथा भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में भी सहायता मिलेगी।

1007972283

अधिकारियों ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत अंचल के सभी ग्रामों में चरणबद्ध तरीके से अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके।

1007972294

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष लिनाव राठिया, उपाध्यक्ष शिशु गुप्ता, धरमजयगढ़ एसडीएम भरत लाल कौशिक, छाल तहसीलदार लोमस मिरी, धरमजयगढ़ तहसीलदार हितेश साहू, सभी हल्का पटवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालू सिंह ठाकुर, बालाराम राठिया, उमाशंकर, सरपंच प्रतिनिधि नवल राठिया, साधराम पटेल, सुरेंद्र बहेरा, मुरारी पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अधिकार अभिलेख प्राप्त होने पर हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे अपनी संपत्ति के अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!