सुचेतना महिला समिति ने गरीब छात्रों को दिया सहयोग

सहायता राशि सहित आवश्यक सामग्री किया वितरण
रायगढ़/ एसईसीएल की श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं सभी सम्मानित उपाध्यक्षा के कुशल मार्गदर्शन में सामाजिक कल्याण हेतु सुचेतना महिला समिति रायगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को घरघोड़ा तहसील अन्तर्गत टेरम स्थित शासकीय हाई स्कूल हिंदी माध्यम विद्यालय के गरीब छात्र छात्राओं को सहयोग राशि एवं पठन पाठन की सामग्रियां वितरण किया गया।एसईसीएल रायगढ़ सुचेतना महिला समिति के अध्यक्षा श्रीमती पवन सिंह के नेतृत्व में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले टेरम शासकीय हाई स्कूल के कक्षा नवमी के 6 विधार्थियों को स्कूल फीस तथा कक्षा दसवीं के 6 विधार्थियों को बोर्ड परीक्षा में फार्म भरने की धनराशि प्रदान किया, साथ ही विधालय के 12 छात्र छात्राओं को स्कूल बैग, कापी, कलम और 66 छात्र छात्राओं को फुड पैकेट प्रदान किया। इस अवसर पर सुचेतना महिला समिति रायगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती पवन सिंह सहित समिति की समस्त सदस्या उपस्थित रहीं।



