सुचेतना महिला समिति ने प्रदान किया दिव्यांग बच्चे को व्हील चेयर

रायगढ़ । श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं सभी उपाध्यक्षा की सशक्त एवं प्रेरणादायक नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुचेतना महिला समिति रायगढ़ द्वारा जामपाली खुली खदान अंचल के अन्तर्गत पड़ने वाले ग्राम सिंगमौजा एवं कुड़ुमकेला के तीन दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सुचेतना महिला समिति रायगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती पवन सिंह ने दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर के साथ फ्रुट पैकेट, मिष्ठान एवं स्वल्पाहार प्रदान किया। जामपाली ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय के समीप आयोजित व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुचेतना महिला समिति रायगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती पवन सिंह ने कहा सामाजिक एवं कल्याणकारी दायित्व निर्वहन के तहत दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर प्रदान किया गया है जो उनके दैनिक जीवन में उपयोग होगी साथ ही उनका मान सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा ।



