पैरों की तेज और जटिल गति पर जोर देने वाली कत्थक के घराना जयपुर राजस्थान में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रायगढ़ जिले की बेटी महिमा चन्द्रा ने राज्य का नाम रोशन किया

रायगढ़/अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ (ANASS INDIA), जो पेरिस, फ्रांस में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य परिषद CID का एक सदस्य है के द्वारा 19वीं अखिल भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता और महोत्सव नृत्यारम्भ – 2025 का आयोजन किया गया ।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की बेटी महिमा चन्द्रा पिता तोसराम चन्द्रा, नवापारा छाल जो कि डीएव्ही पब्लिक स्कूल छाल में कक्षा तीसरी की छात्रा है एवं ऑनलाइन के माध्यम से अपनी गुरु प्रीति चंद्रा से कत्थक की शिक्षा ग्रहण करती है ने कथक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया ।यह उपलब्धि उन्होंने जयपुर राजस्थान में 25 से 28 अक्टूबर तक अनास इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय 19 वी सांस्कृतिक राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता एवं महोत्सव नृत्यारम्भ 2025 में हासिल की ।नृत्यारम्भ 2025 का आयोजन 25 से 28 अक्टूबर, 2025 तक जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया, ANASS इंडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी और कुचिपुड़ी सहित भारत भर में नृत्य के विभिन्न रूपों को बढ़ावा देना है।कत्थक नृत्य के मुख्य तीन घराने हैं लखनऊ, जयपुर और बनारस इन घरानों की अपनी अपनी अनूठी शैलियों और विशेषताएं हैं जिनमे लखनऊ घराना लालित्य, भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है तो वहीं जयपुर घराना पैरों की तेज और जटिल गति पर जोर देता है और बनारस घराना भक्ति पूर्ण प्रदर्शन और नाटकीय तत्त्वों के मिश्रण के लिए जाना जाता है ।



