Latest News

जामपाली खदान में धूमधाम से मना सुरक्षा पखवाड़ा समारोह

सुरक्षा व्यवस्थाओं पर अतिथि अधिकारियों का फोकस

दर्जनों कर्मचारी को सुरक्षा व उत्पादन पर उत्कृष्ट सम्मान

रायगढ़ । जामपाली खुली खदान में एस‌ईसीएल की 43 वां वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 बुधवार को धुमधाम के साथ मनाया गया। समारोह का विधिवत उदघाटन खान सुरक्षा महानिदेशालय रायगढ़ क्षेत्र के निदेशक खान एवं सुरक्षा बी बी सटियार ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान, कम्पनी गीत, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की सामूहिक शपथ, सुरक्षा एवं स्वागत गीत संगीत से प्रारंभ हुआ। समारोह का स्वागत भाषण जामपाली ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सह महाप्रबंधक खनन सुनील प्रसाद ने दिया। समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक खान व सुरक्षा रायगढ़ रीजन बी बी सटियार, निरीक्षण टीम के लीडर संयोजक गोविन्द कुमार, पर्यवेक्षक सह गेवरा क्षेत्रीय सुरक्षा एवं बचाव अधिकारी एस सी त्रिपाठी जब की विशिष्ट अतिथियों में रायगढ़ क्षेत्रीय सुरक्षा एवं बचाव अधिकारी परिमल मावावाला, निरीक्षण टीम के टीम अभियंता विद्युत व यांत्रिक मो इरफान आलम, टीम उत्खनन अभियंता राजेश कुमार, टीम सर्वेक्षक बिनोद कुमार सिंह, टीम डब्लू आई राजेन्द्र सिंह राठौर सहित जामपाली के उप क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील प्रसाद, खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा मंच पर उपस्थित थे। समारोह में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की शपथ कामगार निरीक्षक खनन मुकेश कुमार मंडल ने दिलाई जब कि जामपाली खदान का सुरक्षा प्रतिवेदन 2025 को खान सुरक्षा अधिकारी कमलाकांत नायक ने प्रस्तुत किया। समारोह में कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा नाट्य एवं गीत संगीत प्रस्तुत किया गया।

IMG 20251205 WA0016

समारोह को संबोधित करते हुए डीजीएम‌एस निदेशक खान एवं सुरक्षा बी बी सटियार ने कहा सुरक्षा केवल हमारी प्राथमिकता ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति बने, उन्होंने कहा सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए शुन्य दुर्घटना हमारा लक्ष्य नहीं हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। टीम संयोजक गोविन्द कुमार ने कहा सुरक्षा किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि प्रबंधन, पर्यवेक्षक और सभी मजदूरों की साझा प्रतिबद्धता है। समारोह को संबोधित करते हुए निरीक्षण टीम के आब्जर्वर एस सी त्रिपाठी ने कहा सुरक्षा पर हमारा लक्ष्य सिर्फ दुर्घटनाओं को कम करना नहीं बल्कि दुर्घटनाओं को समाप्त करना है उन्होंने कहा सुरक्षा को हर कोई व्यवहार,आदत, एवं जीवनशैली बनाएं।

IMG 20251205 WA0018

समारोह में सुरक्षा के साथ उत्पादन कार्य में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले दर्जनों विभागीय एवं ठेका कामगारों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन जामपाली ओसीएम के कामगार निरीक्षक खनन सह सिक्युरिटी इंचार्ज मुकेश कुमार मंडल ने किया। जब कि धन्यवाद ज्ञापन खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा ने दिया। समारोह में श्रम संगठनों के क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों, जामपाली ओसीएम के सभी अधिकारी श्रम संगठनों के नेता एवं खान सुरक्षा समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों कर्मचारियों, महिला कर्मचारी,ठेका कामगार एवं ग्रामीण समारोह में शामिल रहे। समारोह के उपरांत निरीक्षण टीम द्वारा जामपाली खुली खदान का निरीक्षण किया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!