Latest News

कोरबा में राठौर क्षत्रिय समाज का भव्य शपथ ग्रहण, विक्की सिंह राठौर बने युवा प्रदेश अध्यक्ष

​छाल : छत्तीसगढ़ राठौर क्षत्रिय समाज के संगठन विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कोरबा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से समाज के हजारों लोग एकत्रित हुए, जिससे समाज की एकजुटता का परिचय मिला।


​कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से विक्की सिंह राठौर को युवा प्रदेश अध्यक्ष, योगेश राठौर मुख्य युवा उपाध्यक्ष वहीँ विवेक राठौर को मुख्य युवा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। विक्की सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे समाज के युवाओं को जोड़ने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!