Latest News
भाजपा आईटी सेल रायगढ़ जिला टीम की घोषणा, विनोद पटेल बने जिला सह संयोजक
धरमजयगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा, संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान द्वारा भाजपा आईटी सेल रायगढ़ जिला टीम की घोषणा की गई।

घोषित टीम में विनोद पटेल को भाजपा आईटी सेल रायगढ़ जिला सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विनोद पटेल को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आशा व्यक्त की है।



