Latest News
नारायणपुर से रायगढ़ जा रही यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 15 यात्री गंभीर घायल

धरमजयगढ़ । नारायणपुर से रायगढ़ जा रही द्विवेदी यात्री बस और एक ट्रक के बीच तेजपुर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, 8 अन्य घायल यात्रियों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास हुई है।
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटा रही है।



