Latest News

धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: चंद घंटों में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 स्थित चिकिटवानी के मुड़ाटिकरा मोहल्ले में शनिवार को हुई वृद्ध महिला की रहस्यमयी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायगढ़ से धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतिका का बेटा संदीप लकड़ा (करीब 40 वर्ष) शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने लकड़ी के बैट से अपनी मां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मिरीना लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची संदीप की छोटी बेटी अगस्तिना लकड़ा भी घायल हो गई, जिसके सिर में चोट आई है। उसका उपचार धरमजयगढ़ अस्पताल में जारी है।

IMG 20260517 WA0073 1

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संदीप लकड़ा पुलिस को गुमराह करने की नीयत से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी थी और हॉस्पिटल में संदीप की बड़ी बेटी का पांव का इलाज चल रहा था। आरोपी को उम्मीद थी कि उस पर किसी को शक नहीं होगा, लेकिन धरमजयगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच के दौरान आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!