Latest News

धरमजयगढ़ के जंगल में आधी रात वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त

धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत बोरों वन परिक्षेत्र के जबगा बीट में वन विभाग ने देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए जंगल के भीतर संचालित एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। आधी रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जंगल के भीतर रात के समय जेसीबी चलने की सूचना वन मंडलाधिकारी जीतेन्द्र उपाध्याय को मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद बोरों वन परिक्षेत्र के रेंजर उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गठित कर जंगल में दबिश दी गई।

1007000333

वन विभाग की टीम ने जबगा बीट के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में संचालित जेसीबी मशीन को पकड़ा। कार्रवाई के बाद मशीन को विभाग ने अपने कब्जे में लेकर धरमजयगढ़ लाया।

रात 1 से 2 बजे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सूत्रों के मुताबिक, पूरी कार्रवाई रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बन गई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक लगातार जेसीबी को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वन विभाग की टीम नियमों के तहत कार्यवाही पर अड़ी रही।

1007000848

इसी दौरान चालक और हेल्पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वन विभाग अब मामले की जांच में जुटा हुआ है।अवैध गतिविधियों पर वन विभाग की कड़ी नजरवन विभाग की इस सख्त कार्यवाही के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और नियम विरुद्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!