Latest News

जामपाली खुली खदान में मनी महात्मा गांधी जयंती,बापू के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प


रायगढ़ । घरघोड़ा क्षेत्र के जामपाली खुली खदान के सभागार कक्ष में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जामपाली ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सह महाप्रबंधक खनन श्री शाहबाज अहमद ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर गांधी जी को याद किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जामपाली ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक शाहबाज अहमद ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के बल पर सदियों की गुलामी से अपना देश भारत माता को आजादी दिलाई साथ ही सत्य अहिंसा और शान्ति के दूत के रूप में पुरे संसार को आलोकित किया। उन्होंने कहा गांधी जी के विचार एवं आदर्श आज भी पुरे विश्व में प्रासंगिक है।

समारोह में ओबी उत्पादन अधिकारी आर के सिंह, जामपाली के भू – राजस्व, पर्यावरण एवं बन अधिकारी मंजित कुमार बड़ाइक, नोडल अधिकारी डिस्पैच भवानी भट्टाराई, कामगार निरीक्षक खनन मुकेश कुमार मंडल, नोमेश कुमार डनसेना, रविकांत मनहर, दूबराज दास मानिकपुरी, आदर सिंह, शक्ति दुबे, अजित सिंह श्याम, तेजमनि सिंह, एम आर खान, दूजराम चन्द्रा, जगत राम, नीरज कुमार, माला राम, श्रीमती तारा साहू, संध्या राठिया, नंदनी महरा, कुमारी मेघा साहू सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!