Latest News

शासकीय कन्या आश्रम तेंदूमुड़ी में छात्राओं को गणवेश वितरण, सुविधाओं के विस्तार का जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

खरसिया 16 अक्टूबर 2026। भाजपा जोबी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदूमुड़ी स्थित शासकीय कन्या आश्रम में छात्राओं को गणवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने छात्राओं को गणवेश वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

1008512128

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया, भाजपा जोबी मंडल अध्यक्ष छेदू राम राठिया तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सत बाई छोटे लाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आश्रम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान शासकीय कन्या आश्रम में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल ने आश्रम की आवश्यकताओं एवं विभिन्न मांगों को प्राथमिकता से पूरा कराने तथा छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उनकी इस पहल से आश्रम में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक उम्मीद जगी है।

1008512110

जिला पंचयात अध्यक्ष ने कहा :-

गणवेश वितरण की यह पहल छात्राओं में समानता, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

1008512106

जी-राम-जी के कार्यों का किया निरीक्षण

शासकीय कन्या आश्रम में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जनप्रतिनिधियों ने ग्राम तेंदूमुड़ी में चल रहे जी-राम-जी (G-Ram-G) के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा मौके पर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

1008512094

मां घाटा दाई के दर्शन कर मेला समिति का जताया आभार

इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल तेंदूमुड़ी के आश्रित ग्राम जामपाली पहुंचा, जहां मां घाटा दाई के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मेला समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आयोजन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

1008512097

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख सुखलाल डनसेना, जनपद सदस्य श्रीमती उर्मिला संतोष राठिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नैमिष पटेल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप राठिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि संतोष राठिया, बरभौना सरपंच भीम सिंह राठिया, तेंदूमुड़ी के सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि बबलू राठिया , डोरी लाल राठिया, महेंद्र झरिया, जय, शासकीय कन्या आश्रम के प्रधान पाठक, शिक्षकगण एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

1008512124

यह आयोजन बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने, शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!