---Advertisement---

पोंडीछाल धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ खरीदी का शुभारंभ,

---Advertisement---

धरमजयगढ़ :- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 17 नवंबर को धान खरीदी केंद्र पोंडीछाल में विधिवत पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय पदाधिकारी, समिति के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ के साथ की गई। इसके पश्चात धान विक्रय करने केंद्र पहुंचे ग्राम पोंडीछाल के किसान नंदकुमार, पिता जोतराम का तिलक-चंदन लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस पहल के साथ केंद्र में धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत हुई।

1008800797

इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी सूरज सिंह राठिया, बंगरसुता सरपंच सावित्री राठिया, सविता राठिया, संजय गुप्ता, दिलीप यादव एवं खगेश्वर राठिया, कूड़ेकेला के पूर्व प्राधिकृत अधिकारी नरेश राठिया, पूर्व अध्यक्ष रघुराम राठिया, मुनुंद के प्राधिकृत अधिकारी पवन राठिया, पोंडीछाल सरपंच गायत्री राजकुमार राठिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष साधराम पटेल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसके अलावा महेंद्र राठिया, महेश राठिया, कन्हैया राठिया, होरीलाल पटेल, अशोक बेहरा, दिनेश राजपूत, लिलार सिंह राठिया, घनश्याम राठिया, विजय राठिया, लालन राठिया, राजकमल राठिया, त्रिलोचन राठिया, रामप्रसाद राठिया, मिट्ठूराम सिदार, संतोष सिदार, लोचन श्रीवास, रमेश बघेल, गजानंद राठिया, संपत महंत, रामकुमार राठिया एवं नंदकुमार राठिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

1008800802

वहीं मुनुंद के नोडल अधिकारी चंद्रशेखर कश्यप, पोंडीछाल के नोडल अधिकारी रवि राठिया, समिति प्रबंधक पद्मलोचन साहू, लिपिक सौरभ सोनी, ऑपरेटर केदार राठिया एवं मुनुंद के ऑपरेटर मनोज राठिया सहित बनवारी राठिया और क्षेत्र के समस्त कृषकों की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ संपन्न हुआ।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने किसानों का स्वागत करते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!