---Advertisement---

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया विभाग, दोबारा राशन लेने पहुंची दुखनी बाई तो मिला अनाज

---Advertisement---

5 किलोमीटर पहाड़ उतरकर फिर पहुंची राशन दुकान, वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञान

धरमजयगढ़। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के दावों के बीच छूहीपहाड़ निवासी पहाड़ी कोरवा वृद्ध महिला दुखनी बाई की राशन समस्या एक बार फिर चर्चा में है। राशन के लिए भटकती दुखनी बाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आखिरकार जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया।

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026, मंगलवार को दुखनी बाई एक बार फिर करीब 5 किलोमीटर पहाड़ उतरकर क्रिन्धा स्थित राशन दुकान पहुंचीं। इस बार उन्हें राशन मिल सका। इससे पहले राशन के लिए परेशान होती वृद्ध महिला का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे।

हालांकि, दुखनी बाई को राशन मिल जाना फिलहाल राहत की बात है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक बुजुर्ग महिला को अपने हक का राशन पाने के लिए बार-बार 5 किलोमीटर पहाड़ उतरकर दुकान तक क्यों पहुंचना पड़ रहा है?

अब जरूरत इस बात की है कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करे कि दुखनी बाई सहित दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से राशन मिले, ताकि किसी बुजुर्ग को अपने अधिकार के लिए बार-बार इस तरह परेशान न होना पड़े।

नोट :- दूरस्थ अंचलों में ऐसे वृद्ध हितग्राहियों को चिन्हित कर वैकल्पिक व्यस्था की जरूरत है। पीडीएस संचालकों को ध्यान रखते हुए खाद्य अधिकारियों की इसकी जानकारी देने की आवश्यकता है जिससे किसी अन्य को ऐसा परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!