Latest News

टीएस‌आर प्रबंधन की बैठक सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

रायगढ़ । एस‌ईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र की जामपाली खुली खदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के नये कैम्प प्रभारी नायब सूबेदार वीर कुमार देववर्मा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंगलवार को जामपाली खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा से मुलाकात कर सुरक्षा के सन्दर्भ में द्विपक्षीय बैठक किया। बैठक में जामपाली ओसीएम के खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा, संप्रेषण अधिकारी चन्द्रकृति भाईसारे, सिक्युरिटी इंचार्ज मुकेश कुमार मंडल, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के बरौद कैम्प के नवपदस्थ इंचार्ज नायब सूबेदार वीर कुमार देववर्मा, नायब सूबेदार देवेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार सुभाष नाथ शामिल हुए। बैठक में जामपाली खुली खदान में सुरक्षा व्यवस्था खास कर चोरी रोकने, सामाग्रियों की सुरक्षा सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था के समस्त बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया। खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा ने रात्रि में पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं क्यूआरटी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था पर उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक के उपरांत सभी सुरक्षा पोस्टों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!