Latest News

मल्का पावर परियोजना विवाद में पुलिस जांच तेज, शिकायतकर्ता पक्ष के बयान दर्ज!

मल्का पावर परियोजना विवाद में पुलिस जांच तेज, शिकायतकर्ता पक्ष के बयान दर्ज!

धरमजयगढ़। क्षेत्र की बहुचर्चित मल्का पावर परियोजना से जुड़े विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। धनवाड़ा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा परियोजना के जीएम रोहित श्रीवास्तव की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

बता दें,मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं जिनके विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं, उनके बयान लिए जाने की प्रक्रिया अभी शेष बताई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि कंपनी ने अपनी शिकायत में परियोजना कार्यों में कथित हस्तक्षेप, गोपनीय जानकारियों के दुरुपयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की मांग भी की गई है।

फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस जांच किस निष्कर्ष तक पहुंचती है और आरोपों की वास्तविकता क्या सामने आती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार जांच की दिशा में तेजी से कार्यवाही जारी है और आने वाले दिनों में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!