स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत ग्राम बर्रा में शिविर का आयोजन

साथ ही छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत
ग्रामीणों को औषधीय पौधों का भी वितरण किया गया और रोपण, सरंक्षण, संवर्धन व उपयोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही ग्रामीण जन को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया गया l
छाल/दिनांक 17/09/2025 को ग्राम बर्रा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) बर्रा के द्वारा महिलाओं के लिए गैरसंचारी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, शिविर में उपस्थित महिलाओं का बीपी, शुगर की जांच कर उन्हें इससे बचाव हेतु योग आसान, प्राणायाम, प्रचुर मात्रा में फल, हरी सब्जी आदि का सेवन, मादक पदार्थों से दूरी बनाने, बीपी शुगर की नियमित जांच कराते रहने जैसे आदि विषय में उचित परामर्श देकर विस्तृत जानकारी दी गई l आहार के सम्बंध में भी जानकारी साझा करते हुए भोजन में आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन जैसे पोषक तत्वों के बारे में बतलाया गया जिससे परिवार स्वस्थ रह सकते हैं एवं बीमारियों से बच सके l



