अम्बेटिकरा नदी में लापता युवक की तलाश जारी, रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

धरमजयगढ़:- धरमजयगढ़ क्षेत्र की अम्बेटिकरा नदी में लापता युवक जयसिंह अघरिया की तलाश के लिए बुधवार सुबह से NDRF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जयसिंह अघरिया कथित रूप से पुल के ऊपर से रील बनाने के दौरान नदी में कूद गया था। हालांकि, नदी में छलांग लगाने के बाद वह पानी से बाहर नहीं आ सका, जिसके बाद से वह लापता है।
घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे से NDRF की टीम ने नदी में खोजबीन शुरू की। सर्च ऑपरेशन में गोताखोरों और बचाव दल की मदद ली जा रही है।
मौके पर धरमजयगढ़ पुलिस, NDRF की टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा युवक की तलाश लगातार जारी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था।
पुलिस और बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में घटना को लेकर चिंता का माहौल है।



