Latest News

जीएम खनन एल बी देवांगन हुए सेवानिवृत्तसम्मान समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई


रायगढ़ । एस‌ईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के जामपाली खुली खदान के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक सह महाप्रबंधक खनन श्री एल बी देवांगन के सेवानिवृत्ति पर सोमवार को जामपाली के सभागार भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। जीएम श्री देवांगन के साथ जामपाली ओसीएम के वरिष्ठ सहायक प्रबंधक सुभाषचन्द्र नायक के भी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रायगढ़ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनिरुद्ध सिंह उपस्थित थे। समारोह में बरौद के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक अवधेश झा, जामपाली ओसीएम के खान प्रबन्धक प्रेमचंद मेहरा, कार्मिक प्रबंधक शिव चरण जांगड़े, क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य मुकेश कुमार मंडल, स्थानीय श्रम संगठनों के नोमेश कुमार डनसेना, रविकांत मनहर एवं भूपेन्द्र पैंकरा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल रहे। सम्मान समारोह के अवसर पर रायगढ़ क्षेत्र महाप्रबंधक श्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा जब हम सेवा कार्य में आए हैं तो सेवानिवृति निश्चित होता है। उन्होंने उपक्षेत्रीय प्रबन्धक एल बी देवांगन एवं सहायक प्रबंधक सुभाषचन्द्र नायक के द्वारा कम्पनी हित में किए गए सफल कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। समारोह से पूर्व जामपाली गेस्ट हाउस से लेकर उपक्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय के सभागार भवन हाल तक गाजे बाजे, कर्मा नृत्य एवं आतिशबाजी के साथ भव्य जुलूस निकाला गया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!