Latest News

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल .. एसडीएम दुर्गा प्रसाद ने मृतक के परिजन को दिलाया हक , छुट्टी के दिन भी दिखाई तत्परता

रायगढ़ :- घरघोड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडुमकेला में एक संवेदनशील और सराहनीय प्रशासनिक पहल देखने को मिली, जहां एसडीएम दुर्गा प्रसाद (IAS) ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतक के परिजन को उनका हक दिलाया। दरअसल, कुडुमकेला निवासी युवक लक्ष्मी चौहान ने अपनी मां के निधन के बाद बैंक से भुगतान नहीं मिलने से परेशान होकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। जिसका खबर CG चौपाल न्यूज ने बड़ी प्रमुखता से लगाया था खबर वायरल होते ही घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद ने तत्काल मामले में संज्ञान में लिया । उन्होंने बिना देरी किए, रविवार की छुट्टी के दिन ही सक्रियता दिखाते हुए संबंधित ग्रामीण बैंक के प्रबंधक को तत्काल नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG 20260504 WA0026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका श्रीमती तीहारीन चौहान के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि उनके बैंक खाते में जमा हुई थी। लेकिन उनके निधन के बाद बैंक द्वारा नामिनी को भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान था।

घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद की पहल पर 4 मई 2026 को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा कुडुमकेला में दावा प्रकरण जमा किया गया और त्वरित निराकरण करते हुए नामिनी सोनसाय चौहान को 44,195 रुपये की सेटलमेंट राशि का चेक प्रदान किया गया।

IMG 20260504 WA0025

इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से प्रभावित होकर हितग्राही परिवार ने एसडीएम के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है, और यह उदाहरण प्रशासन की जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।

कल का खबर👇

IMG 20260503 WA0027 1

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!