Latest News

एस‌ईकेएमसी इंटक का महिला सम्मान समारोहमहिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित


रायगढ़ । साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस इंटक की जामपाली, बरौद एवं बिजारी शाखा कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को बरौद कालोनी में एक दिवसीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जामपाली ओसीएम, बरौद एवं बिजारी ओसीएम में कार्यरत लगभग आधा सैकड़ा महिला कर्मचारियों को बारी बारी से बुके, छाता, स्कार्फ एवं महिला कामगार सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से एस‌ईकेएमसी इंटक के रायगढ़ क्षेत्र अध्यक्ष डी एल ग्वालवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष सह क्षेत्रीय कल्याण बोर्ड सदस्य सुरेश सिंह, रायगढ़ क्षेत्र प्रभारी महामंत्री दलगंजन बेहरा, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिपुसूदन पाण्डेय,क्षेत्रीय सुरक्षा बोर्ड सदस्य बलभद्र सिंह कंवर, हितेश कुमार भट्ट, जामपाली शाखा अध्यक्ष नोमेश कुमार डनसेना, सचिव रविकांत मनहर, बिजारी अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव दिनेश साहू, बरौद उपक्षेत्र अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद,सचिव राम चरण निषाद, व्ही के एस ठाकुर, रामेश्वर सिंह राजपूत, बरौद ओसीएम शाखा के दिव्य कुमार चीता,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के के श्रीवास, श्रीमती माधुरी चन्द्रा एवं छाल शाखा कमेटी के योगेन्द्र पटेल सहित अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए एस‌ईकेएमसी के रायगढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष डी एल ग्वालवंशी ने कहा साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस इंटक हमेशा ही मजदूरों के हितों के रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा इंटक के कार्यकर्ता उच्च शिक्षित, बुद्धिजीवी एवं समाजिक होते हैं और सभी समय मजदूरों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा आने वाले समय में कर्मचारियों की समस्यायों एवं मांगों को लेकर इंटक का आन्दोलन तेज किया जाएगा। जामपाली ओसीएम के एस‌ईकेएमसी के सचिव रविकांत मनहर ने कहा इंटक मजदूरों के हित अधिकार एवं सुरक्षा के लिए आगे संघर्ष पर उतरेगी। उन्होंने कहा रायगढ़ क्षेत्र लगातार मुनाफा कमा रही है किन्तु कर्मचारियों के साथ प्रबंधन सौतेला व्यवहार अपना रहा है जिसे इंटक बर्दाश्त नहीं करेगी। मजदूरों को समय पर प्रमोशन देना होगा, आवास का अधिकार देना होगा। रविकांत ने इंटक को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने एस‌ईकेएमसी इंटक द्वारा महिला सम्मान समारोह के सफल आयोजन की प्रशंसा कर आगे भी ऐसी कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

Niraj Biswas

नीरज विश्वास, सीजी चौपाल न्यूज़ . पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . 8818972003

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!