Latest News
खराब रास्ता से परेशान ग्रामीणों ने खुद लिया सुधार का जिम्मा

छाल से घरघोड़ा मार्ग में इन्होंने अपने गांव के पास मार्ग का किया सुधार
छाल :- आएदिन मुख्यमार्ग में हो रहे वाहनों की दुर्घटनाओं को देखते हुए देउरमार के ग्रामीणों ने छाल से घरघोड़ा मुख्य मार्ग में ग्राम देउरमार के पास ग्रामीणों ने खुद मार्ग सुधार का जिम्मा लेते हुए मार्ग में हुए बड़े बड़े गड्ढों को पत्थर और रोड से उखड़े हुए गिट्टी को गड्ढों में भरकर समतल किया गया।
बतादे के आएदिन इस मार्ग में इन गड्ढों की वजह से वाहन मार्ग किनारे पलट रहे थे जिससे क्षेत्रवासियों को हमेशा भय लगा रहता था जिसको देखते हुए आज ग्रामीणों में मार्ग सुधार का जिम्मा लेते हुए खुद ही गड्ढे भरने में लग गए ।



