एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को, 457 परीक्षार्थी होंगे शामिल, समय पर पहुंचने के निर्देश

एकलव्य विद्यालय हीरापुर लैलूंगा में प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा
धरमजयगढ़। भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) एवं आदिवासी समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे आयोजित की जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बच्चों को समान शिक्षा का अवसर प्रदान करना, उन्हें आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनके शैक्षणिक, शारीरिक एवं नैतिक विकास को सुनिश्चित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में संचालित एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्व में पूर्ण की जा चुकी है। प्रवेश परीक्षा के लिए पीएमश्री आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल लैलूंगा कों परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं जिसमें 457 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसका केंद्र क्रमांक 3214 रखा गया हैं।
प्रशासन ने सभी अभिभावकों से समय का विशेष ध्यान रखने एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।



