Latest News
धरमजयगढ़ ब्रेकिंग: अंबेटिकरा पुल से नदी में कूदा युवक लापता, पुलिस मौके पर मौजूद

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेटिकरा पुल पर मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवक नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वीडियो बनाने के क्रम में एक युवक जयसिंह अघरिया 19 वर्ष पुल के ऊपर से नदी में कूद गया, लेकिन वह दोबारा पानी की सतह पर नहीं आया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हीरालाल, पिंटू निषाद और जयसिंह अघरिया तीनों युवक छाल थाना क्षेत्र के हाटी गांव के निवासी हैं। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस द्वारा युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं तथा उसके साथ आए दोनों साथियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।
फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।



